पेप्सिको का आलू FC5 से एकाधिकार वाला पेटेंट हटा |
अब आप भी बढ़िया सपाट सीधा और खस्ता वाला चिप्स बना सकते हैं यह एक विशेष प्रकार के आलू से बनता है इसका नाम FC5 या FL2027 कहते हैं यह आलू की वैरायटी है|
क्या आप जानते हैं की FC5 और हमारे मार्केट वाले आलू में क्या अंतर होता है| जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि हम जो मार्केट से आलू खरीद कर लाते हैं और उसको चिप्स के रूप में काटने के बाद हम चिप्स को धूप में सुखाते हैं सुखाने से वह काफी छोटा हो जाता है और जब हम उसको गरम तेल में तलते हैं तो वह थोड़ा सा बढ़ता है लेकिन उसका आकार तिरछा और उबड़ खाबड़ हो जाता है साथ में ज्यादा देर सुखाने से उसका स्वाद भी चला जाता है लेकिन FC5 आलू में पानी की मात्रा बहुत कम होती है जिससे उसको सुखाने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती इस वजह से उसका आकार और स्वाद बढ़िया बना रहता है|
शुक्रवार को पौधों की किस्मों और किसान अधिकार प्राधिकरण (पीपीवीएफआरए) के अध्यक्ष के.वी.प्रभा ने एफसी5 आलू के लिए पेप्सिको (इंडिया) होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए पीवीपी (पौधे किस्म संरक्षण) प्रमाण पत्र को रद्द करते हुए नई दिल्ली में आदेश पारित किया।
On Friday protection of plant varieties and farmer Rights authority (PPVFRA) chairperson K.V.Prabha passed on order in New Delhi, revoking a PVP (plant variety protection) certificate granted to Pepsico (india) Holdings pvt ltd for FC5 potato.
क्या आप जानना चाहते है की किस अधिकार के तहत पेप्सीको को यह पेटेंट दिया गया था - PPVFRA की स्थापना पौधों की किस्मों और किसानों के अधिकार अधिनियम ACT 2001 के संरक्षण के तहत पेटेंट दिया गया है|
नोट- आलू FC5 की वैरायटी का जो पेटेंट हटाया गया है इसकी रोचक कहानी है कुछ गुजराती भाइयों ने FC5 वाले आलू को उगाना शुरू कर दिया था जिससे कंपनी ने सभी किसानों के ऊपर काफी बड़ा जुर्माना लगा दिया था | लेकिन KAVITA KURUGANTI जी के प्रयास से अब से यह पेटेंट को खत्म कर दिया है| अब इसको पूरे देश में कोई भी उगा सकता है| और एक बढ़िया और टेस्टी चिप्स को बना सकता है और आलू में कम पानी होने से और भी कई सारे प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं जो कि टेस्टी और बढ़िया होंगे|
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें